फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर की पार्टी में उमड़े सितारे, कारगिल दिवस पर फुटबाल मैच, शाहिद, जान्हवी और मलाइका हुए स्पॉट

Sat, 27 Jul 2019 12:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Karan Johar house party - फोटो : amar ujala mumbai
मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शुक्रवार को बॉलीवुड के खास सितारों के लिए हाउस पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। करण जौहर की पार्टी में शाहरुख खान, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर जैसे कई सितारे पहुंचे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Shahid Kapoor and mira - फोटो : amar ujala mumbai
शाहिद कपूर अक्सर पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा के साथ अक्सर नजर आते हैं। शुक्रवार को एक बार फिर शाहिद पत्नी और बेटी के साथ नजर आए। मीरा नियोन और ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दी वहीं शाहिद बिल्कुल जिम लुक में नजर आए।   
विज्ञापन

3 of 7
Kargil Vijay Diwas football match - फोटो : amar ujala mumbai
26 जुलाई को देशभर में विजय कागिल दिवस मनाया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी तो वहीं कुछ ने इस खास दिन को बेहद अलग अंदाज में मनाया। अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर और अपारशक्ति खुराना सहित कई सितारों ने भारतीय सैनिकों के साथ मिलकर फ्रेंडली मैच खेला। 
 

4 of 7
Jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। यहीं वजह है जो वह अक्सर जिम के बाहर स्पॉट होती हैं। खास बात ये है कि जान्हवी हमेशा अपने जिम आउट फिट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं इस बार भी उनका जिम लुक काफी चर्चा बटोर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
हमेशा अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा शुक्रवार के दिल्ली में जूतों के एक स्टोर में पहुंची। यहां उन्होंने संबंधित कपंनी के जूते का प्रमोशन भी किया। स्पोर्टी लुक में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन

6 of 7
Chitrangada Singh - फोटो : amar ujala mumbai
देसी ब्वॉयज और ये साली जिंदगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान चित्रांगदा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kriti sanon - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का जन्मदिन 27 जुलाई को होता है। बर्थडे से एक दिन पहले कृति बेहद अलग अंदाज में नजर आईं। इस दौरान कृति ने मीडिया के कैमरों को देखकर पोज भी दिये।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें