फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान की 'केदारनाथ' ने बढ़ाई करण जौहर की मुश्किलें, एक साल से रिलीज नहीं हो पाई ये फिल्म

Wed, 12 Dec 2018 02:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath - फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में लाने और फिल्मी परिवारों के नए-नए चेहरों को लॉन्च करने वाले निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म ड्राइव को रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यह फिल्म साल 2017 में ही बनकर तैयार हो गई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिज मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
drive - फोटो : instagram
बीते डेढ़ साल में एडिटिंग टेबल पर फिल्म में कई बदलाव हो चुके हैं मगर करण इसके अंतिम रूप से संतुष्ट नहीं हैं। बताया जा रहा है कि करण कुछ हिस्सों को अब भी री-शूट करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार करण ने सोचा था कि केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत अगर चमकते हैं तो ड्राइव को साल के शुरू में ही रिलाज कर देंगे, मगर समीक्षकों और सोशल मीडिया में इस हीरो को लेकर हुई टिप्पणियों के बाद करण नए सिरे से सोच में पड़ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
dostana - फोटो : file photo
फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह हॉलीवुड की इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। तरुण ने 2008 में दोस्ताना बनाई थी। इसके लंबे समय बाद उन्हें करण ने फिर मौका दिया। तरुण कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्में में करण के सहायक थे।

4 of 5
Karan Johar - फोटो : file photo
सूत्रों के अनसार 2017 में जब फिल्म विदेशी लोकेशनों पर शूट होकर आई तो करण कई दृश्यों को पचा नहीं पाए। उन्होंने री-शूट कराया। करण हल्की-फुल्की फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं और ड्राइव के जो हिस्से शूट होकर आए थे, वे काफी डार्क थे। तब पहली बार ड्राइव की रिलीज टली थी और कहा गया कि इसे 2018 में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म जब री-शूट दृश्यों के साथ पूरी हुई, तब तक सुशांत की फिल्म राब्ता की नाकामियों और निजी जिंदगी के विवादों की खूब चर्चाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
इन्हीं दिनों में सुशांत की दो-तीन फिल्में शुरू होने से पहले या तो बंद हो गईं या उनकी जगह दूसरे हीरो को लिया गया। ऐसे में करण रिस्क उठाना नहीं चाहते थे। उन्हें केदारनाथ से सुशांत का मार्केट सुधरने की उम्मीद थी परंतु वह फिलहाल होता नहीं दिख रहा। सूत्र बता रहे हैं कि करण हर हाल में सारे पैच वर्क जल्दी से जल्दी खत्म करके ड्राइव को लॉक करना चाहते हैं ताकि उसकी रिलीज डेट सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें