kalank
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस की हालिया रिलीज फिल्म कलंक की। करण जौहर के करियर की यह सबसे महंगी फिल्म है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, फिल्म का बजट, मार्केटिंग और प्रमोशन समेत इसका कुल खर्च करीब 250 करोड़ रुपए है। फिल्म ने रिलीज के दिन 17 अप्रैल को शानदार ओपनिंग दी और 21 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया लेकिन अगले ही दिन ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। दूसरे दिन कलेक्शन में 46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।