फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के साथ आखिर होली पर क्या हुई थी हरकत, त्योहार के नाम से भी घबराते हैं

Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar, abhishek bachchan
जहां देशभर में लोग रंगों के महोत्सव होली को धूम-धाम से मनाते हैं वहीं, बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे मनाने में किसी से पीछे नहीं रहती हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड का एक बड़ा डायरेक्टर ऐसा भी है जो होली से बहुत दूर रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह और कोई नहीं बल्कि करण जौहर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उन्होंने होली खेलनी ही छोड़ दी। करण जौहर ने एक शो में होली न खेलने के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, 'जब मैं 10 साल का था तब हम अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में जाते थे। मुझे रंगों के साथ होली खेलना खास पसंद नहीं था।'
विज्ञापन

3 of 5
Karan Johar, abhishek bachchan
करण ने आगे बताया, 'होली के दिन जैसे ही मैं अमिताभ बच्चन के घर पहुंचता था तो अभिषेक मुझे पूल में धक्का दे देते थे। इस घटना से मैं इतना सहम गया था कि मैंने इसके बाद कभी होली नहीं खेली।' बता दें कि अभिषेक बच्चन और करण जौहर बचपन के दोस्त हैं और दोनों की ये दोस्ती आज भी बरकरार है।

4 of 5
Karan Johar and Anushka
इतना ही नहीं करण ने एक किस्सा और शेयर किया। उन्होंने बताया, 'जब मैं 6 या 7 साल का था तो मेरी कॉलोनी के कुछ बच्चे सिल्वर पेंट लगाने के लिए मेरे पीछे पड़ गए थे। बचने की कोशिश करते हुए मैं नीचे गिर गया और आखिर में दूसरे बच्चों से मेरा झगड़ा हो गया था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar
करण ने कहा उस दिन से होली के लिए मेरा सारा प्यार खत्म हो गया और मैंने तब से अभी तक होली नहीं खेली है। करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन तले बनने वाली मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' इन दिनों चर्चा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें