Kesari
- फोटो : file photo
बहरहाल, करण जौहर इन दिनों एक के बाद एक फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।