बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश प्रोड्यूसर, डायरेक्टर करण जौहर ने हाल ही में अपनी जन्मदिन मनाया। करण के जन्मदिन पर उन्हें इंडस्ट्री के लगभग सभी सेलेब्स ने विश किया। इस मौके पर अमेरिकन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने भी अपनी और करण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
प्रबल ने जैसे ही ये फोटो पोस्ट की करण और उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी। जिस फोटो को उन्होंने शेयर किया उसमें प्रबल और करण एक दूसरे के काफी क्लोज आकर पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं प्रबल ने इसे शेयर करते हुए लिखा- प्यार किया तो डरना क्या...हैप्पी बर्थडे करण जौहर।
विज्ञापन
3 of 5
karan johar
हालांकि करण ने रिप्लाई करते हुए लिख भी दिया, 'खुद को कंट्रोल करो भइया'। लेकिन इसके बाद से ही इंटरनेट पर इन दोनों को फैंस ने जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने तो करण को टैग करते हुए पूछ लिया- ये क्या हुआ, कब हुआ कैसे हुआ।
4 of 5
प्रबल गुरूंग
बता दें प्रबल राणा गुरुंग मशहूर डिजाइनर हैं, हाल ही में मेट गाला में ईशा अंबानी ने प्रबल का डिजाइन किया हुआ पर्पल गाउन पहना था। बात करें करण की तो इससे पहले उनका नाम मनीष मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि मनीष इस बात से साफ इंकार कर चुके हैं।
करण के वर्क फ्रंट की बात करें तो करण की दो फिल्में 'कलंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फ्लॉप साबित हुई है। इसके अलावा करण अगली फिल्म तख्त को लेकर भी चर्चा में हैं।