फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन विक्रम के रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान

Fri, 04 May 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों बायोपिक का दौर चल पड़ा है। एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की सक्सेस के बाद कई बायोपिक फिल्म रिलीज हुई और सक्सेसफुल भी रहीं। फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
इस बीच बॉलीवुड के सफल प्रोड्यूसर करण जौहर कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया गया है। इस बात की जानकारी करण जौहर ने ट्वीट करके दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
vikram batra - फोटो : ADGPI- Indian Army
करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘टाइम टू रिलीव-ये दिल मांगे मोर.. धर्मा प्रोडक्शन और सब्बीर बॉक्सवाला एक साथ मिलकर कारगिल वॉर के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक को पेश करेंगे। फिल्म को विष्णु प्रधान डायरेक्ट करेंगे और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसमें मुख्य किरदार निभायेंगे। फिल्म का लेखन संदीप श्रीवास्तव करेंगे।’ आपको बता दें कि विक्रम बत्रा का ‘ये दिल मांगे मोर’ डायलॉग बहुत फेमस था। अक्सर किसी चोटी पर फतह हासिल करने के बाद वे यही कहा करते थे।
 

 

4 of 5
aiyaary
फिल्म पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया, 'यह मेरी पहली पहली बायोपिक फिल्म है और मैं बहुत ही उत्साहित हूं। क्योंकि फिल्म में मेरा डबल रोल होगा तो हम प्लान कर रहे हैं कि इसे कैसे फिल्माना है। कैप्टन विक्रम की कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया है। इसलिए उनकी कहानी को सभी तक पहुंचाना जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तानी आतंकी चोटी के टॉप पर थे और मशीन गन से उपर चढ़ रहे भारतीय सैनिकों पर गोलियां बरसा रहे थे। लेकिन बतरा ने हार नहीं मानी और एक के बाद एक पाकिस्तानी को ढेर करते हुए इस चोटी पर कब्जा कर लिया। बतरा खुद गंभीर रूप से घायल भी हुए लेकिन आखिरकार लंबी गोलीबारी के बाद इस पर अपना कब्जा कर लिया। 4875 प्वांइट पर कब्जे के दौरान भी बतरा ने बेहद बहादुरी दिखाई और इस परमवीर ने सैनिक को यह कहकर पीछे कर दिया कि तू बाल-बच्चेदार है, पीछे हट जा। खुद आगे आकर बतरा ने दुश्मनों की गोलियां खाई। उनके आखिरी शब्द थे 'जय माता दी'।
आपको बता दें कि कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को शहीद हुए थे। कारगिल के पांच सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट जीतने में कैप्टन विक्रम बत्रा ने अहम रोल निभाया था। उन्हें शहीद होने के बाद परमवीर चक्र से नवाजा गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें