फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'तुम क्या मिले' की बदौलत पूरा हुआ करण जौहर के 'बचपन का सपना', जानें क्या था निर्देशक का खास ख्वाब

Sun, 02 Jul 2023 09:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
करण जौहर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ करण जौहर खुद भी बहुत उत्साहित हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से इसको लेकर हर रोज कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज किया गया था। जहां एक तरफ इसे दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ करण जौहर ने इस गाने में उनकी बचपन के सपने के पूरे होने का एलान कर दिया है। चलिए जानते हैं करण का यह सपना क्या था और वह कैसे पूरा हुआ... 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : social media
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्माताओं ने हाल ही में प्रशंसकों के लिए फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। बर्फीले पहाड़ों के बीच शूट किए गए इस रोमांटिक गाने ने फैंस का मन मोह लिया है। जहां मेकर्स पहले ही एलान कर चुके हैं कि यह गाना दिवंगत यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि है, वहीं इस गाने से एक और खास चीज जुड़ी है। वह और कुछ नहीं बल्कि करण जौहर के बचपन का सपना है। 'तुम क्या मिले' की शूटिंग के दौरान करण जौहर ने अपने बचपन के सपने को भी सच कर दिखाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि इस गाने ने करण के 'बचपन का सपना' को कैसे पूरा किया। फिल्म निर्माता ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि कैसे उनका बचपन का सपना पूरा हुआ। अपने बचपन के सपने का खुलासा करते हुए करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में निर्देशक ने 'तुम क्या मिले' गाने का बीहाइंड का सीन वीडियो साझा किया और बर्फीले पहाड़ों के बीच पोज देने के अपने बचपन के जुनून और सपने का खुलासा किया।  

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram
निर्देशक ने इस खास मौके के लिए फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को धन्यवाद दिया। वीडियो में करण जौहर को काले दस्ताने, काली ऊनी टोपी और चश्मा लगाए  एक सिल्वर पफर जैकेट पहने देखा जा सकता है। यह वीडियो तब लिया गया जब टीम गाने की शूटिंग कर रही थी। वीडियो साझा करते हुए करण ने लिखा, 'पहाड़ों में पोज देने का मेरा बचपन का सपना तुम क्या मिले की बदौलत सच हो गया है। ओवरएक्टिंग के लिए माफ करें।'
Half CA: अमेजन मिनी टीवी की नई सीरीज का हुआ एलान, सीए के छात्रों के संघर्षों को उजागर करेगी 'हाफ सीए'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
 आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत और करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है।
Ananya Panday: 'लोग सोचते रहें कि मैं किसे डेट कर रही हूं', डेटिंग लाइफ पर अनन्या पांडे का विस्फोटक बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें