बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तमाम शानदार फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री में तमाम स्टारिकड्स का करियर बनाने का श्रेय भी करण को जाता है। आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर तक कई स्टारकिड्स को करण जौहर ने लॉन्च किया है। अपने करियर के अलावा करण जौहर अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह खुद भी इस बारे में बोल चुके हैं। आइए जानते हैं...