फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Birthday: ड्रग पार्टी से लेकर नेपोटिज्म तक, विवादों से भरी है करण जौहर की जिंदगी

Wed, 25 May 2022 08:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। पिछले कई वर्षों से करण इंडस्ट्री में फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ कई रोल निभा रहे हैं। चाहे वह एक निर्देशक,अभिनेता, होस्ट, आरजे और यहां तक कि एक मैचमेकर का भी हो। निर्माता को हमेशा इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सराहा जाता रहा है। करण आज यानी 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के मालिक और फिल्म इंडस्ट्री में नए और प्रतिभाशाली टैलेंट को सामने लाने के लिए जाने वाले करण, अपने इस लंबे सफर में कई विवादों का भी हिस्सा रहे हैं। हाल ही में करण पर एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना चुराने का आरोप लगाया है। यह पहली बार नहीं है जब करण का नाम किसी विवाद से जुड़ा है, इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है। तो करण के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ बहुचर्चित विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग पार्टी
हम सभी जानते हैं बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आलीशान पार्टियों का आयोजन किया जाता, जिसमें हर चीज मौजूद होती है। करण जौहर साल 2019 में तब विवादों में फंस गए थे, जब ऐसी ही एक फैंसी पार्टी से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दिया था। करण द्वारा साझा किए गए इस  वीडियो में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इनमें दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा और विक्की कौशल सहित बॉलीवुड के कई बड़े और नामचीन कलाकार शामिल थे। पोस्ट के वायरल होते ही पार्टी में ड्रग्स के सेवन की खबरें सामने आने लगी थीं। वीडियो देखने के बाद पार्टी में मौजूद सभी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था और इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में, करण ने सामने आकर बयान दिया था, "हम सभी पार्टी में एक बहुत अच्छा समय बिता रहे थे। मैंने वह वीडियो अपनी मस्ती के लिए बनाया था और अगर वहां ड्रग्स जैसा कुछ चल रहा होता तो क्या मैं उसे सोशल मीडिया पर साझा करता। मैं इतना बेवकूफ तो नहीं हूं।"
विज्ञापन

3 of 6
hardik pandya and karan johar
दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद 
करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं को लेकर हार्दिक पांड्या के विवादित बयानों ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थीं। उनके कमेंट के बाद, बीसीसीआई ने उन्हें और केएल राहुल को दो एकदिवसीय मैचों के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया था। टॉक शो के उस इंटरव्यू के बाद, करण जौहर को अंबानी खानदान की एक शादी में 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर डांस करते हुए देखा गया था। उनके इस वायरल हुए वीडियो ने करण को नेटिजन्स के निशाने पर ला दिया था, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।  

4 of 6
Karan Johar , kangana ranaut
जब नेपोटिज्म पर घिरे करण  
'कॉफी विद करण' से एक और ऐसा विवाद शुरू हुआ, जो बाद में पूरी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था। यह तब की बात है, जब सैफ अली खान के साथ कंगना एक साथ शो में पहुंचे थे। कंगना ने टॉक शो में नेपोटिज्म को लेकर एक ऐसा कमेंट किया, जो शायद सैफ और करण को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने करण को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाले का भी तमगा दे दिया था। तभी से यह विवाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को घेरे हुए है। जब-जब इंडस्ट्री में किसी स्टार किड का डेब्यू होता है, तब-तब यह विवाद सुर्खियों में आ जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान को लेकर हुआ विवाद
करण एक बार फिर उन दिनों विवादों में घिर गए थे, जब पाकिस्तान ने उरी पर अटैक किया था। इस अटैक में हमारी सेना के 19 जवान शहीद हुए थे। इस अटैक के तुरंत बाद करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य भूमिका में थे। करण से फवाद के सारे सीन्स को दोबारा शूट करने के लिए कहा गया था, क्योंकि इस हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेताओं पर हमारी इंडस्ट्री में काम करने से बैन लगा दिया गया था। लेकिन करण ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से पूरे देश में उनको लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar
जब करण और अजय के बीच छिड़ी जंग 
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' एक ही दिन रिलीज की गई थी। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने करण जौहर से जुड़ा एक ऐसा वीडियो ट्वीट किया था, जिसे देख सब हैरान थे। वीडियो में कमाल आर खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि करण ने उन्हें 'ए दिल है मुश्किल' की अच्छी समीक्षा देने के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। इस वीडियो को देखकर करण की बहुत अच्छी दोस्त काजोल हैरान रह गईं और उन्होंने इस वीडियो को रिट्वीट कर दिया था। यह बात करण को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसके बारे में अपनी किताब 'द अनसूटेबल बॉय' में लिखा। हालांकि, करण, अजय और काजोल अब दोबारा अच्छे दोस्त बन गए हैं, लेकिन तब इस बात ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें