फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में सितारों का मेला लगा। किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी में शिरकत की तो कोई मां के साथ पहुंचा। कुछ सितारों ने अकेले पहुंचकर इस पार्टी में चार चांद लगा दिए। पार्टी में शामिल होने आए सेलेब्स के लुक और स्टाइल की चारों तरफ चर्चा हो रही है। देखते हैं, कौन किस अंदाज में पहुंचा....