करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'मैंने 27 से अधिक वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और मैं अब तक का सबसे अच्छा अनुभव पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं!!! कहानियां सुनाना, कंटेंट बनाना, प्रतिभाशाली कलाकारों को अपने आंखों के सामने देखना यह एक बड़े सपने की तरह है।' करण ने कहा कि वह फिल्ममेकिंग को लेकर काफी जूनूनी हैं। इस लिए इस खास दिन पर वह अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर रहे हैं। करण ने कहा कि वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 2 महीने बाद एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने इसके लिए लोगों का आशीर्वाद भी मांगा।