karan johar
करण जौहर ने ट्विटर पर फैन के ट्वीट को रि-शेयर करते हुए लिखा - 'कुछ ट्वीट आपको निशब्द कर देते हैं..यह भी उन्हीं में से एक है।' करण जौहर ने जो ट्वीट शेयर किया है वह उस्मान खान नाम के शख्स का है। उस्मान ने अपनी तस्वीर पोस्ट करके लिखा था- 'कुछ लोग मुझे कहते हैं कि मैं करण जौहर की तरह लगता हूं। क्या सही में ऐसा है?' इस शख्स के प्रोफाइल को देखने के बाद इस बात का पता चला कि यह पाकिस्तान का रहने वाला है।