बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर रहे हैं। करण जौहर को यह आलोचना एक खास समुदाय की भावनाओं को आहत करने की वजह से झेलनी पड़ रही है। खबर है कि उन्होंने हाल ही में उत्तर भारतीय समुदाय की एक खास टोपी का मजाक बनाने पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो हाल ही में करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी शो का था। इस शो में करण जौहर के साथ किरण खेर और मलाइका अरोड़ा भी जज है। वीडियो में किरण खेर अरुणाचली टोपी जप्पी पहनी हुई दिखाई दे रही थीं। उनके सिर पर ये टोपी देखकर करण जौहर उनसे पूछते हैं- ओह माय गॉड, आपके सिर पर ये क्या है?
विज्ञापन
3 of 5
Karan Johar
- फोटो : file photo
करण जौहर की इस बात का जवाब देते हुए किरण खेर कहती हैं- अरुणाचल प्रदेश से लोग मेरे लिए यह लाए हैं। वह तुम्हारे लिए भी यह टोपी लेकर आए हैं। साथ ही करण जौहर के सिर पर टोपी न देखकर किरण खेर ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने यह टोपी क्यों नहीं पहनी है तो इस बात का जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा- वह इसलिए क्योंकि मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है।
4 of 5
karan johar
- फोटो : file photo
किरण खेर का मजाक बनाते हुए करण कहते हैं- ऐसा लगता है जैसे आप किसी कव्वाली में जाने वाली हैं। इस पर किरण खेर करण जौहर की बात पर कहती हैं कि वह इस टोपी को पहन कर कव्वाली में क्यों जाएंगी? दिक्कत क्या है। वह करण से कहती हैं कि क्या वह अपने देश को नहीं जानते?इस वीडियो को देखने के बाद करण जौहर को हर कोई सोशल मीडिया ट्रोल कर रहा हैं।
वहीं ट्रोल होने के बाद अब करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस हरकत के लिए तुंरत माफी भी मांग ली है। उन्होंने ट्विट किया कि ये गलती उनकी जानकारी के अभाव में हुआ है। उन्होंने कहा कि आप बिल्कुल सही हैं। मेरी गलती है कि मैं इससे अनजान था। मैं संस्कृतियों को लेकर काफी संवेदनशील हूं और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने ये भी लिखा कि मैंने उस इंस्टा पोस्ट को डिलीट कर दिया है। करण जौहर ने इस ट्वीट के साथ इंस्टाग्राम के उस विवादित वीडियो को भी डिलीट कर दिया है।