फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान अपने पोस्ट के लिए करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- 'जानबूझकर नहीं किया'

Sun, 26 Apr 2020 04:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan johar - फोटो : file photo
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच बॉलीवुड सितारे कभी खाना बनाते हुए तो कभी वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी बच्चों के साथ खेलते हुए और खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। अब करण जौहर ने इन सब पर माफी मांगी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियन कॉमेडियन ग्रेटा ली जैक्सन के एक वीडियो के बाद करण जौहर ने रिएक्शन दिया है। ग्रेटा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान आम लोग जहां अपनी हर रोज की समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं सेलिब्रिटीज अपने घरों में बैठकर दिनभर की रूटीन वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में सेलिब्रिटीज पर तंज कसा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'इससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है और मुझे एहसास हुआ कि मेरी कई पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हो सकती हैं। मैं दिल से माफी मांगता हूं और साथ ही इसमें यह जोड़ना चाहता हूं कि मैंने यह सब जानबूझकर नहीं किया। मुझे माफ कर दीजिए।'

4 of 5
Farah Khan - फोटो : Social Media
इससे पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने भी उन सितारों को फटकार लगाई थी जो वर्कआउट के वीडियो शेयर कर रहे हैं। फराह ने कहा था कि, 'मुझे इस बात के लिए बहुत खुशी है कि ऐसी आपदा में आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा किसी बात की फ्रिक नहीं है लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजों की चिंता है। तो कृपया हमारे ऊपर रहम कीजिए और वीडियो बनाना बंद करिए। अगर आप यह नहीं कर सकते तो बाद में इस चीज के लिए बुरा महसूस मत करना अगर मैंने आपको अनफॉलो कर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
सितारों के खाना बनाते हुए वीडियो देखकर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का गुस्सा भी फूट पड़ा था। सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या अभी भी कुकिंग के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करना बाकी है? केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ों, हजारों लोग ऐसे हैं खासकर हमारे तरफ, इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।'

Alia Bhatt ने ऐसे किया रिएक्ट, जब किचन में एक साथ नजर आए महेश भट्ट और सोनी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें