फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' रिलीज न होने से दुखी 'खिलजी' ने पहनी खाकी, सिम्बा में लेंगे बदला

Thu, 07 Dec 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
simmba
'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'सिम्बा'। 'सिम्बा' में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर पर 'संग्राम भालेराव अका सिम्बा' लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh
इस फिल्म में करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है। फिल्म से रणवीर का ये पोस्टर काफी मजेदार लग रहा है।
  From the team of the most honest cop #Singham, comes the most notorious cop, presenting to you #Simmba ❤ A Rohit Shetty film, coming next year Dec 2018. @DharmaMovies @RanveerOfficial @karanjohar @RelianceEnt pic.twitter.com/CnASxFj3qm — Rohit Shetty (@TeamShetty) December 7, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
ranveer singh
पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा 28 दिसंबर 2018 को रोहित शेट्टी वापस आ रहे हैं। रणवीर सिंह अका सिंबा लेकर। इस फिल्म का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर Simmba ट्रेंड करने लगा। रणवीर सिंह के फैंस को ये पोस्टर लगातार पसंद आ रहा है और इसे खूब तारीफें भी मिल रही हैं।
  28th December 2018!! ROHIT SHETTY will be back!!!! RANVEER SINGH as #SIMMBA pic.twitter.com/tCltwAKznZ — Karan Johar (@karanjohar) December 7, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh
फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वो रैपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं सिम्बा में रणवीर के अपोजिट कौन होगा इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

पढ़ें- पाकिस्तान के पेशावर में शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें