फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर संग प्रभास का होगा बॉलीवुड डेब्यू, 3 एक्टर के ठुकराने के बाद 'बाहुबली' ने अपनाई यह फिल्म

Tue, 18 Dec 2018 07:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
करण जौहर भले इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म तख्त पर काम शुरू कर चुके हों  लेकिन जब भी वह किसी बड़े सितारे से मिलते हैं  तो वह अपनी एक और फिल्म शुद्धि की चर्चा करना नहीं भूलते। इस फिल्म के जिस नए लीड हीरो का नाम चर्चा में आया है वह हैं प्रभास।
विज्ञापन

2 of 5
anushka and prabhas
बाहुबली सीरीज से हिंदी सिनेमा में भी पहचाने जा चुके प्रभास की अगली फिल्म साहो है जो अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही। यह फिल्म हिंदी भाषा में भी आएगी। वहीं,  शुद्धि पर करण पिछते तीन चार साल से काम कर रहे हैं लेकिन फिल्म का विषय इतना भारी है कि बड़े-बड़े अभिनेता इसके आगे हथियार डाल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Instagram
फिल्म की शुरुआत ऋतिक रोशन के नाम से हुई और फिर सलमान खान का नाम सामने आया। आखिर में वरुण धवन की भी इसमें एंट्री हुई पर किसी की हिम्मत नहीं हुई करण जौहर की इस फिल्म की चुनौती स्वीकार करने की।

4 of 5
Karan Johar and Anushka
जौहर की कंपनी के सूत्र बताते हैं कि करण जौहर की कंपनी की 2019 और 2020 में बनने वाली फिल्मों की योजनाओं में शुद्धि की योजना को भी शामिल किया गया है। करण ने प्रभास के साथ शुद्धि के मामले को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
हाल ही में उनके साथ शो करे मुंबई आए प्रभास के साथ फिल्म शुरू करने की कोशिश करण जौहर काफी समय से कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रभास ने शुद्धि के प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समय मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें