इन दिनों एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुई एक महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन दर्शकों के बीच कबीर सिंह की मोहब्बत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म कबीर सिंह साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इस फिल्म में एक्टर विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
2 of 5
Dear Comrade
- फोटो : amar ujala mumbai
बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी की शानदार सफलता को देखते हुए बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से हाथ मिला लिया है और उनकी आने वाली फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। जी हां, दरअसल विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डियर कॉमरेड' को लेकर चर्चा में हैं।
'डियर कॉमरेड' एक लव स्टोरी फिल्म है। करण जौहर ने विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। करण जौहर ने विजय देवरकोंडा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक की घोषणा की।
4 of 5
karan johar
- फोटो : social media
उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'बेहतरीन और दमदार लव स्टोरी! डायरेक्टर भरत कम्मा का बेहतरीन डेब्यू। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शानदार एक्टिंग। मैं घोषणा करता हूं कि धर्मा प्रोडक्शन इस खूबसूरत फिल्म का हिंदी रीमेक बनाएगा।' बता दें कि विजय देवोगोड़ा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'डियर कॉमरेड' को भी अर्जुन रेड्डी की तरह बेहद शानदार लव स्टोरी बताया जा रहा है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों काफी पसंद आया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। अर्जुन रेड्डी की तरह विजय देवरकोंडा इस फिल्म में भी एंग्री यंग मैन के किरदार में नजर आने वाले हैं।