फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 1 महीने बाद कपिल शर्मा यहां देंगे शादी का तीसरा रिसेप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल

Thu, 24 Jan 2019 12:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
कपिल शर्मा, गिन्नी से शादी करने के बाद अपना नया शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' लेकर आए। कपिल के शो ने अच्छी शुरुआत की है। टीआरपी लिस्ट में ये शो टॉप पर चल रहा है। कपिल शर्मा एक खास वजह से फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कपिल ने शादी के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया और वो अपनी पत्नी गिन्नी को ज्यादा समय भी नहीं दे पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
अब कपिल ने गिन्नी को खुश करने के लिए एक और रिसेप्शन पार्टी प्लान की है । खबरों की मानें तो कपिल दिल्ली में तीसरा रिसेप्शन देने वाले हैं । कपिल की शादी का ये सबसे बड़ा रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा नेता और ब्यूरोक्रेट्स को न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल-गिन्नी के इस दूसरे रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में पीएम मोदी शामिल हो चुके हैं । हाल ही में कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से एक ईवेंट के दौरान मुलाकात की थी । तब कपिल ने कहा था कि पीएम मोदी का भी सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है । 

4 of 5
kapil sharma
कहा जा रहा है कि कपिल के बुलावे पर पीएम मोदी रिसेप्शन में जरूर शामिल होंगे । अभी तक इस रिसेप्शन पार्टी की डेट सामने नहीं आई है। बता दें कि कपिल शर्मा ने 12-13 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद परिवार वालों के लिए और खास दोस्तों के लिए अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma - फोटो : twitter
अमृतसर के बाद कपिल ने मुंबई में बॉलीवुड के सेलेब्स के लिए शानदार पार्टी रखी थी। मुंबई में कपिल ने 24 दिसंबर को पार्टी दी थी और अब कपिल शर्मा दिल्ली में भी रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं। इस पार्टी में दिग्गज नेता के अलावा स्पोर्ट्स पर्सन भी शामिल हो सकते हैं। इस बारे में कपिल की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें