फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जालंधर में है 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा की शादी, यहां जाने एक-एक फंक्शन की पूरी डिटेल

Wed, 12 Dec 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की आज 12 दिसंबर को शादी है। वह अपनी बच्चन की दोस्त गिन्नी चतरथ संग आज जालंधर में सात फेरे लेंगे। इसके लिए कपिल के घर (अमृतसर) को भी सजा दिया गया है और शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इससे पहले 10 दिसंबर को कपिल के घर मातारानी का जागरण हुआ था जिसमें कपिल के दोस्त, रिश्तेदार और गिन्नी के पारिवरवालों संग कई कॉमेडियन भी पहुंचे थे...आइए जानते हैं कपिल शर्मा की शादी की क्या है तैयारियां..
विज्ञापन

2 of 9
kapil sharma
कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर और गायक ऋचा शर्मा भी शादी में पहली ही पहुंच चुके हैं। मातारानी के जागरण वाली रात सभी ने कपिल के साथ ग्रुप फोटोशूट भी लियाथा। ऐसे में कपिल ने दोस्तों संग जमकर मस्ती की। वहीं, परिवारवालों के अलावा कपिल के कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम कपिल के अमृतसर स्थित घर पर पहुंची है, रिपोर्ट्स की मानें तो कई करीबी जालंधर भी पहुंच चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram
इस रिवाज से होगी शादी..
आज होने वाली कपिल गिन्नी की शादी दो रिवाजों से होगी। पहले तो 12 दिसंबर को जालंधर में हिंदू रीति रिवाज और फिर 13 दिसंबर को सिख रीति रिवाज से ये शादी संपन्न होगी। लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 

4 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram

खबर है कि शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में ही होगी। इसके बाद कपिल अपने घर अमृतसर में बड़ी तैयारियां किए हुए हैं। 

विज्ञापन

5 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर लाइव देख सकेंगे कपिल की शादी
कपिल की शादी की सबसे बड़ी खबर यह है कि यह एक लाइव शादी होगी जिसे उनके सारे फैन्स देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि शादी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव किया जाएगा। ऐसे में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन

6 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram

रिसेप्शन कब और कहां है?
जालंधर से शादी करने के बाद कपिल शर्मा अपने घर अमृतसर में 14 तारीख को रिसेप्शन आयोजित करेंगे। जिसमें रिश्तेदारों के अलावा उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं, 24 दिसंबर को कपिल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्ती शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन

7 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram

ऐसे हुई थी कपिल की गिन्नी से मुलाकात?
बता दें कि गिन्नी से कपिल की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। जब से दोनों के बीच प्यार पनप रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने हंस बलिए में भी देखा गया था। इसके बाद से दोनों का प्यार और भी ज्यादा परवान चढ़ने लगा।

8 of 9
kapil sharma - फोटो : instagram
बता दें कि कपिल की शादी में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। इसी के साथ कपिल के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। 10 दिसंबर की रात मेहंदी की रस्में निभाई गई और जागरण भी हुआ। 
विज्ञापन

9 of 9
kapil sharma
बीती रात कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर, कपिल शर्मा के घर पहुंचे थे और खूब इन्जॉय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें