पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। ये शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था। समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी न्योता दिया था। मोदी के बुलावे पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, एक्टर, सिंगर और कॉमेडियन ने शिरकत की ।
विज्ञापन
2 of 7
oath ceremony
- फोटो : social media
शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । समारोह में करण जौहर, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, दिव्या खोसला और डायरेक्टर आनंद एल राय भी पहुंचे थे ।
विज्ञापन
3 of 7
oath ceremony
- फोटो : social media
इसके अलावा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिषेक कपूर भी समारोह का हिस्सा बने । इन सभी ने मंत्री पीयूष गोयल के साथ फोटो खिंचवाई ।
4 of 7
कंगना
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड से इकलौती एक्ट्रेस को पीएम मोदी की ओर से न्योता दिया गया था । वो हैं कंगना रनौत । कंगना, पीएम मोदी को हमेशा से सपोर्ट करती आई हैं । कंगना गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहन समारोह में पहुंचीं ।
विज्ञापन
5 of 7
करण जौहर
- फोटो : Twitter
साथ ही उन्होंने करण जौहर के साथ सेल्फी भी खिंचवाई । जबकि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहता है । शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ दर्शकों के बीच बैठे नजर आए । साथ ही सुशांत सिंह राजपूत, कपिल शर्मा और कैलाश खेर जैसे सभी बड़े सितारे एक साथ बैठे दिखे ।
विज्ञापन
6 of 7
anupam kher
- फोटो : social media
राष्ट्रपति भवन पहुंचे बॉलीवुड सितारों में थलाइवा रजनीकांत और उनकी पत्नी लता भी सेल्फी क्लिक कराते नजर आए । अनिल कपूर भी समारोह में सूट-बूट पहन पहुंचे थे । इसके अलावा मोदी के सपोर्टर अनुपम खेर भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद हैं ।
पीएम मोदी ने आशा भोसले को भी न्योता भेजा था और वो उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचीं भी। वहीं जितेंद्र ने भी समारोह में शिरकत की । बॉलीवुड स्टार्स के अलावा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी पत्नी नीता अंबानी के साथ समारोह में पहुंचे ।