फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Asgar: होटलों में ये काम कर चुकीं कपिल शर्मा की ‘दादी’, 35 साल पहले इस धारावाहिक से की थी शुरुआत

Mon, 03 Oct 2022 05:20 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अली असगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द कपिल शर्मा शो’ में कभी ‘दादी’ तो कभी ‘नानी’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियों में रहे अली असगर अब कॉमेडी वाली छवि से निकलने के भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों वह 'जहां झलक दिखला जा सीजन 10' के प्रतिभागी हैं, वही एक फिल्म 'शहजादे' भी कर रहे है। अली असगर को उम्मीद है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद कॉमेडी का जो ठप्पा लगा है वह हट जाएगा । अली असगर की मानें तो उन्हें अभिनय करने की प्रेरणा महमूद से मिली है। शम्मी कपूर के फिल्मों के गाने सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया करते थे।

विज्ञापन

2 of 7
अली असगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टिंग से पहले होटल में किया काम 

एक्टिंग में आने से पहले अली असगर ने  काफी समय तक विदेशो के होटल्स में काम किया। वह कहते हैं, ‘स्कूल के दिनों में पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। किसी तरह से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की और, पांच साल के कांट्रेक्ट पर विदेश में होटल में काम करने चला गया। पांच साल के बाद जब कांट्रेक्ट बढ़ाया गया तब भी मैं काम करने के लिए तैयार था लेकिन घर वाले बोले कि अकेला बेटा है कहां फिर जाएगा। जो करना हैं, यहीं पर करो।’

विज्ञापन

3 of 7
अली असगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिता का ईरानी होटल खूब मशहूर रहा
असगर अली के पिता अली मोहमद का ईरानी होटल भारत रेस्टोरेंट के नाम से मुंबई के नल बाजार में था। मम्मी फरखुद्दीन गृहणी हैं। अली असगर कहते है, 'पिता जी तो अभी नहीं रहे। मां और पत्नी सिद्दिका असगर और दो बच्चे अदा असगर और नुयान असगर के साथ ही रहता हूं। पिताजी का रेस्टोरेंट का बिजनेस था। मैने सोचा कि मुझे भी इसी में करियर बनाना चाहिए लेकिन मेरे घर वाले मुझे दोबारा बाहर भेजने के लिए तैयार नहीं थी। बचपन में स्कूल कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता रहा। उस समय एक्टिंग के तरफ थोड़ा बहुत झुकाव हो गया था फिर ख्याल आया कि क्यों ना एक बार एक्टिंग में भी कोशिश की जाए।'

4 of 7
अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद के बहुत बड़े प्रशंसक 

उन दिनों दूरदर्शन पर हर शनिवार को हिंदी फिल्में आती थी। अली असगर को हर हफ्ते इसी दिन का इंतजार रहता था। वह कहते हैं, 'बचपन से ही महमूद साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं उनकी हर फिल्में देखता था। उन दिनों दूरदर्शन पर शनिवार रात को हिंदी फिल्मी आती थी। शम्मी कपूर की भी फिल्मों बहुत देखी, उनकी फिल्म का गीत 'तारीफ करूं क्या उसकी ...' स्कूल में अक्सर गाता रहता था। शायद स्कूल के समय से ही थोड़ा अभिनय की तरफ झुकाव हो गया था।’

विज्ञापन

5 of 7
अली असगर
काश, सूरज जैसा किरदार फिर मिले
अली असगर ने साल 1987 में दूरदर्शन के धारावाहिक 'एक दो तीन चार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद कहानी घर घर की, कुटुंब, क्या हादसा क्या हकीकत, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा जैसे कई चर्चित शोज में काम किया। अली असगर कहते है, 'वैसे तो मेरे दिल के करीब सभी किरदार है। लेकिन धारावाहिक 'इतिहास' में सूरज के किरदार को नहीं भूल सकता। वह  किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि वैसा किरदार मुझे फिर कभी दोबारा निभाने को मिलेगा। अब भी सोचते हैरान रह जाता हूं कि वह किरदार कैसे निभा लिया मैंने।'
विज्ञापन

6 of 7
अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी के साथ मिला पहला मौका 

अली असगर ने फिल्मों में करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म 'शिकारी' से की। वह कहते हैं,  'ऐसा देखा जाए तो 35 साल हो गए लेकिन अब भी मुझे ऐसा लगता है कि जैसे कल की बात हो। मुझे याद है, मुंबई से सटे घोड़बंदर में हाथियों के साथ शूटिंग कर रहा था। अमरीश पुरी साहब के साथ फाइट सीक्वेंस था। मेरी जिंदगी का वह पहला मौका था, जब अमरीश पुरी साहब के साथ फिल्म का कैमरा फेस कर रहा था। उनके व्यक्तित्व और आवाज ने मुझे काफी प्रभावित किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अली असगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'शहजादे' से हट जाएगा कॉमेडी का ठप्पा 

'कपिल शर्मा शो' के जरिए अली असगर दादी और नानी की हास्य भूमिका के जरिए काफी लम्बे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। अब वह इस शो से अलग हो गए हैं। अली असगर कहते हैं, 'काफी समय से एक ही किरदार में बंधकर रह गया था। अब कॉमेडी में कुछ नया करने के लिए नहीं था। अभी बहुत सारी ऐसी भूमिकाएं है, जो मुझे करनी है। इसके लिए मुझे कॉमेडी से ब्रेक लेना बहुत जरूरी था। अभी ओटीटी के लिए 'शहजादे' की शूटिंग कर रहा हूं। जब यह फिल्म रिलीज होगी तब कॉमेडी का जो ठप्पा लगा है वो हट जाएगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें