फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के दिनों में ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, आप भी देखें 23 साल पुरानी ये थ्रोबैक तस्वीर

Thu, 13 May 2021 09:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : कपिल शर्मा
सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।  यह तस्वीर उनके कॉलेज के दिनों की है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 23 साल पुरानी तस्वीर साझा की है और इससे जुड़ी कहानी भी बताई है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, 'तब जेबें खाली होती थीं लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी।'
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा लिखते हैं, '23 साल पुरानी यह फोटो मिली। यह 'आजादी' प्ले परफॉर्म करने के बाद की तस्वीर हैl मैंने यह प्ले श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में परफॉर्म किया था मैंने अपनी दाढ़ी निकालकर तस्वीर खिंचाई है। फोटो खिंचाना उस समय बहुत मजेदार लगता था। मुझे पता नहीं था कि मेरे चेहरे पर अभी भी गम लगा हुआ था। मुझे अभी भी उन दिनों की याद आती है। जेब खाली होती थी लेकिन हमेशा मुस्कुराहट रहती थी। मुझे लगा आप लोगों के साथ शेयर करना चाहिएl आप लोग ठीक होंगे और सुरक्षित होंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के इस पोस्ट पर सेलेब्स और उनके दोस्तों ने उनकी स्माइल की तारीफ की है। एक दोस्त ने लिखा, 'जिंदगी भर की यादें', तो किसी ने लिखा, 'वो किलर स्माइल'।  कपिल के एक अन्य दोस्त ने लिखा- 'पाजी, सुनहरे दिन...उन दिनों को सच में मिस करता हूं। खाली जेब पर हमेशा राजा जैसा महसूस होता था'। 
 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कपिल शर्मा ने लंबे समय के बाद अपने जीवन से जुड़ी कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। हाल ही में वह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे का नाम त्रिशान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
इसके अलावा उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा रखा हैl द कपिल शर्मा शो की शूटिंग खत्म होने के बाद से कपिल शर्मा लो प्रोफाइल रहते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।  बता दें कि द कपिल शर्मा शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली हैl दरअसल, शो ऑफ एयर हो गया था। मार्च में शो की वापसी की बात चल रही थी तब तक कोरोना की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका। रिपोर्ट्स हैं कि सब कुछ ठीक रहा था जून में कपिल फिर सबको हंसाने वापस आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें