सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर उनके कॉलेज के दिनों की है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 23 साल पुरानी तस्वीर साझा की है और इससे जुड़ी कहानी भी बताई है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, 'तब जेबें खाली होती थीं लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी।'