फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने वाली हैं कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी, कनाडा की सड़कों पर घूमते हुए शेयर की तस्वीरें

Fri, 09 Aug 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं । इसी वजह से कपिल ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है । कपिल पत्नी गिन्नी के साथ कनाडा में बेबीमून मनाने पहुंचे हैं । कपिल बीच-बीच में कनाडा से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं । हाल ही में कपिल ने एक नई फोटो शेयर की है । 
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
इसमें कपिल, गिन्नी के साथ कनाडा की सड़क पर टहलते दिख रहे हैं । कैप्शन में कपिल ने लिखा, 'तुम और मैं इस खूबसूरत संसार में' । ये कपल जुलाई में कनाडा गया था । कपिल ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था । जिसमें वो गिटार बजाते नजर आ रहे थे । 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
वीडियो के कैप्शन में कपिल ने लिखा था, 'ये भले ही सुर में ना हो लेकिन मुझे इसकी आवाज बहुत पसंद है ।' कनाडा से लौटने के बाद कपिल 'मिशन मंगल' की कास्ट के साथ अपना शो शूट करेंगे। खबरों की मानें तो गिन्नी दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी । कपिल ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी ।
 
 

4 of 5
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया था जहां टीवी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । कपिल शर्मा फिल्म द एंग्री बर्ड मूवी 2 के हिंदी वर्जन में 'रेड' के किरदार को आवाज देने वाले हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी । फिल्म में आवाज देने को लेकर कपिल बहुत खुश हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma and Ginni - फोटो : instagram
वह कहते हैं, "हॉलीवुड में कलाकार पहले ही इन किरदारों के लिए आवाज दे देते हैं, उसी के बाद उनकी आवाजों के हिसाब से फिल्म का एनिमेशन किया जाता है। पर यहां हमें उसी एनिमेशन को देखकर आवाज देनी पड़ती है। शुरुआत में मुझे यह कठिन लगा, पर करने के बाद अब मैं बेहद खुश हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें