फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Vs kapil: 'एकतरफा कहानी पर भरोसा मत कीजिए', The Kashmir Files प्रमोट नहीं करने के आरोप पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 10 Mar 2022 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दो दिन से द कपिल शर्मा शो ट्रेंड कर रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ अच्छी नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि कपिल ने उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को अपने शो में प्रमोट करने से इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मामले में कपिल शर्मा का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट करके विवेक के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने कपिल से पूछा सवाल
कपिल शर्मा को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा था- #KashmirFiles को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल? किस बात का डर था जो #VivekRanjanAgnihotri और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया?? मैं तुम्हारा बहुत बड़ा फैन था भाई, लेकिन आपने मुझे और करोड़ों लोगों को निराश किया है। आपका बायकॉट कर रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
कपिल ने क्या कहा
यूजर को जवाब देते हुए कपिल ने लिखा 'यह सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको सफाई देने का क्या फायदा। एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर होने के नाते सुझाव देना चाहता हूं- आज की सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर भरोसा मत कीजिए। धन्यवाद।'
 

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने कपिल के लिए क्या कहा था
कपिल के शो पर कौन जाएगा, इसका फैसला कपिल और प्रोड्यूसर करते हैं। हमारी फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, शायद इसलिए प्रमोशन करने से इनकार कर दिया गया। जहां तक बॉलीवुड की बात है मैं यही कहूंगा जो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था- वो राजा हैं हम रंक।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में लशामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें