कपिल शर्मा ने एक साल बाद टीवी पर जबरदस्त वापसी की है । इस बार कपिल ने सोनी टीवी से हाथ मिलाया और 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' लेकर आए। कपिल शर्मा के शो को सलमान खान प्रोड़्यूस कर रहे हैं । कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा है ।
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma and salman khan
अभी कपिल के 4 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए हैं । इसके बावजूद इस शो ने कई सालों से हिट चल रहे डेली सोप को पीछे छोड़ दिया है। इस वीक ऑनलाइन टीआरपी में कपिल शर्मा शो को नंबर 1 की जगह मिली है। वहीं 'नागिन 3' इस बार नंबर 2 पर आ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
nagin
कपिल शर्मा के शो से पहले 'नागिन 3' टॉप पर था । वहीं टीआरपी रेटिंग में शो 'इश्कबाज' की व्यूअरशिप लगातार कम होती जा रही है। वजह है शो से सुरभि चंदना का हटना। ऑनलाइन टीआरपी में इश्कबाज 10वीं पोजीशन पर आ गया है।
4 of 5
ये उन दिनों की बात है
पिंकविला की खबर के मुताबिक कपिल शर्मा के शो को 35.5 पॉइंट्स मिले हैं। वहीं नागिन-3 शो33.3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि चौथे नम्बर 'कसौटी जिंदगी की-2' है। तीसरे नंबर पर टीवी शो 'ये उन दिनों की बात' आ गया है ।
देखें पूरी लिस्ट...
1. द कपिल शर्मा शो
2. नागिन-3
3. ये उन दिनों की बात है
4. कसौटी जिंदगी की-2
5. ये हैं मोहब्बतें
6. इश्क में मरजावां
7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8. ये रिश्ता क्या कहलाता है
9. कुल्फी कुमार बाजेवाला
10. इश्कबाज