फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम ना मिलने पर कपिल की हालत हो गई ऐसी पहचानना हुआ मुश्किल, अब कैमरे पर आने से बच रहे

Fri, 08 Jun 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
पिछले दिनों कपिल शर्मा एक के बाद कई गलत वजहों से चर्चा में बने रहे। हालात ये हो गए कि उनका शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को प्रोड्यूसर्स ने हाथ खींच लिया और शो को बंद करना पड़ा। अब करीब दो महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
ट्विटर पर कपिल शर्मा ने पहला ट्ववीट किया, 'मैं आप लोगों से बात करना चाहता हूं।' बस फिर क्या था कपिल के फैंस ने तो सवालों की झड़ी लगा दी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
एक फैन ने कपिल से सवाल पूछा कि आप अपनी नई डीपी कब लगाएंगे? जिसके जवाब में कपिल ने कहा, 'जब तक वापस पुराने शेप में नहीं आता।' कपिल का जवाब सुनकर साफ जाहिर है कि उनका वजन बढ़ गया है जिसकी वजह से वो कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं। 


 

4 of 5
Family Time With Kapil Sharma
आपको बता दें, कपिल लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। कपिल उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने 'हिचकी' फिल्म का प्रमोशन करने आईं रानी मुखर्जी को घंटों इंतजार कराया और फिर शूट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद पत्रकार से फोन पर गाली-गलौच करने को लेकर भी उनका नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
इस पूरे वाकये के बाद फिल्म क्रिटिक सुभाष झा ने कपिल को लेकर कई खुलासे किए थे। साथ ही ऐसी खबरें आई कि कपिल पिछले साल हुए अपने साथ हुए धोखों से काफी दुखी हैं, जिस मुश्किल दौर से वह गुजर रहे हैं वह बेशक किसी को भी हिला कर रख सकता है। इसके साथ ही अपने बर्ताव को लेकर कपिल का एक और बयान चर्चा में रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने कहा था - 'सभी का गुस्सा निकालने का अलग तरीका होता है। मैं अपने गुस्से को गालियों से निकालता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें