प्रोड्यूस कपिल शर्मा ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी है। 'सन ऑफ मंजीत सिंह' के पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म अगले महीने 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि 'सन ऑफ मंजीत सिंह' की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते और प्यार पर आधारित होगी।