फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा और गिन्नी की पहली तस्वीर आई सामने,मुंबई रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड के कई दिग्गज

Mon, 24 Dec 2018 08:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 7
Kapil Sharma - फोटो : instagram
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की आज मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बीते 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की। शादी में कपिल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। रिश्तेदारों के साथ जालंधर में रिसेप्शन करने के बाद अब कपिल आज मुंबई में ग्रैंड पार्टी कर रहे हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ मुंबई रिसेप्शन पार्टी बेहद खूबसूरत नजर आए। गिन्नी ने जहां व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी तो वहीं कपिल शर्मा ब्लैक सूट में दिखाई दिए। इसके बीच सितारों का पार्टी में शरीक होने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
Anu Malik - फोटो : instagram
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मलिक कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंच। उनके अलावा मनोज वाजपेयी और सिंगर कैलाश खेर भी नजर आए।खबरों की मानें तो मुंबई के 5 स्टार होटल जे डब्ल्यू मैरियट में इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हो रही है। इस दौरान होटल को शाही अंदाज में सजाया गया है। कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। कपिल शर्मा के सितारों से करीबी रिश्ते रहे हैं। यह बात इनके चर्चित शो कॉमेडी सर्कस में भी नजर आ चुकी है। ऐसे में फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
Manoj Bajpayee - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंच। खास बात यह है कि अनिल कपूर का 24 दिसबंर को जन्मदिन भी होता है। ऐसे में कपिल शर्मा की पार्टी में पहुंचकर उन्होंने पार्टी को और भी ज्यादा खास बना दिया। गौरतलब है कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका-निक की तरह कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से दो रिवाजों में शादी रचाई।

4 of 7
anil kapoor - फोटो : instagram
कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई थी। शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर भी की थी । इसके बाद हुई पार्टी में कपिल हरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Kapil Sharma reception - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में भले ही सलमान खान अभी न नजर आए हों, लेकिन उनके भाई सोहेल खान और पिता सलीम खान पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
Saina Nehwal - फोटो : instagram
सभी बॉलीवुड सितारों के बीच मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। वह व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karan Johar With Kartik Aaryan - फोटो : instagram
फिल्ममेकर करण जौहर भी कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचेे। उनके साथ फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक आर्यन भी नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें