फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ के आगे दम तोड़ती दिखी ‘किस किसको प्यार करूं 2’, जानें कपिल शर्मा की फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन

Wed, 17 Dec 2025 07:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 6 Box Office Collection: कॉमेडियन कपिल शर्मा बतौर लीड एक्टर फिल्मों में सक्रिय हो चुके हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज हुई। यह फिल्म रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन कर सकी, जानिए। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद है। फिल्म को रिलीज हुई 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का मुकाबला थिएटर में ‘धुरंधर’ के साथ है। ‘धुरंधर’ के तूफान के सामने यह फिल्म टिक नहीं पा रही है। जानिए, कपिल की शर्मा की फिल्म ने बुधवार काे कितनी कमाई की है। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
किस-किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

छठे दिन का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बुधवार को 47 लाख रुपये की कमाए हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 1 करोड़ एक लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 9.72 करोड़ रुपये हो चुका है।


 
विज्ञापन

3 of 5
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वीकएंड पर भी कम रहा फिल्म का कलेक्शन  
वीकडेज पर तो फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आती है। लेकिन पिछले शनिवार और रविवार को भी यह फिल्म बहुत कम कमाई कर सकी। रविवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखा जाए तो वीकएंड पर भी इस फिल्म काे दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। 

4 of 5
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘धुरंधर’ के आगे कपिल शर्मा की फिल्म हुई पस्त 
इन दिनों सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ने बुधवार को यानी रिलीज के तेरहवें दिन 15.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 427.52 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के क्रेज के आगे कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' टिकी नहीं पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस-किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कपिल शर्मा की फिल्म में नजर आए ये सितारे 
कपिल शर्मा 'किस किसको प्यार करूं 2' में लीड रोल में हैं। इनके अलावा आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे इंसान की है, जो गलतफहमी में चार लड़कियों से शादी कर लेता है। इसके बाद फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें