फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी के फटकार लगाने के बावजूद नहीं माने थे कपिल शर्मा, अब 'शत्रु' ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 09 Aug 2018 11:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और शत्रुघ्न सिन्हा
टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भले ही इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से टीवी से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह चर्चा की विषय बने हुए हैं। दरअसल बॉलीवुड एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा के एक बयान के बाद वह मीडिया की सुर्खियां बन बैठे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
गौरतलब है कि कपिल अक्सर अपने टीवी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में शत्रुघ्न सिन्हा की मिमिक्री करके दर्शकों को हंसाया करते थे। इससे फैंस को तो बड़ा मजा आता था लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा इससे नाराज हो जाया करते थे। इस बात की नाराजगी हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने जाहिर भी की है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
shatrughan sinha
एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ''अगर एक्टर्स की मिमिक्री लिमिट में रहकर की जाए तो इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कपिन ने इसे क्रोस करते हुए मेरे मजाक उड़ाया है। यहां तक की मेरी बेटी सोनाक्षी उन्हें कई बार ऐसा करने से मना करती थी। 

 

4 of 5
shatrughan sinha kapil sharma
शत्रुघ्न ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि मैं मिमिक्री को गलत नहीं मानता हूं और इसे खुले दिल से स्वीकारता हूं। आर्टिस्ट लता मंगेश्कर, आशा भोंसले, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हैं। यह सब अच्छा लगता है लेकिन तब तक जब तक लिमिट क्रॅास ना की जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma
शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां कपिल की क्लास लगाते हुए कपिल की मिमिक्री की सीमाएं याद दिलाई। कपिल इन दिनों अपनी बीमारी से लड़ रहे हैं। खबरों की माने तो कपिल बहुत जल्द एक वेब शो से वापसी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें