फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें कपिल शर्मा के आलीशान वैनिटी वैन की तस्वीरें, इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे लग्जरी घर

Sat, 09 Jan 2021 10:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कॉमेडी के किंग माने जाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों के अलावा मुंबई में आलीशान घर भी है। इतना ही नहीं बड़े सितारों की तरह उनके पास करोड़ों की कीमत वाली वैनिटी वैन भी है। इसी वैनिटी वैन को लेकर कपिल इन दिनों चर्चा में हैं। बीते रोज कपिल शर्मा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में बयान देने पहुंचे थे। दरअसल कपिल ने डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा ने बताया, "मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।'' कपिल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिलीप छाबड़िया को साढ़े पांच करोड़ रुपये वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए दी थी। चलिए हम आपको दिखाते हैं उस वैनिटी वैन की तस्वीरें जिसे दिलीप छाबड़िया ने कपिल के लिए डिजाइन की थी।
विज्ञापन

3 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वैनिटी वैन की कीमत साढे 5 करोड़ रुपये है। कहा जाता है कि कपिल की वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी वैनिटी वैन्स में से एक है। उनकी ये वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से युक्त है।

4 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल ने इसे अपनी सुविधा के अनुसार बनवाया है। इसे DC ने ही डिजाइन किया है। दिलीप ने कपिल शर्मा से पहले शाहरुख खान और सलमान खान की वैनिटी वैन भी डिजाइन की है। कपिल की ये वैनिटी वैन किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा के वैनिटी वैन की बात करें तो वह काफी आलीशान है। कपिल के वैनिटी वैन की तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कपिल ने अपनी वैनिटी वैन की तस्वीर कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास एक मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास वॉल्वो एक्ससी कार भी है। इस कार की कीमत करीब 90 लाख से 1.3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह एक रेंज रोवर कार के भी मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kapil Sharma vanity van - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कपिल शर्मा पहली बार साल 2007 में टीवी पर नजर आए थे। इसके बाद कपिल का करियर लगातार आगे ही बढ़ता गया। अब कपिल शर्मा अपना खुद का शो चलाते हैं 'द कपिल शर्मा शो'। इस शो के जरिए कपिल शर्मा ने अब अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर लिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें