पत्नी के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
कपिल शर्मा ने बताया, "मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।'' कपिल शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिलीप छाबड़िया को साढ़े पांच करोड़ रुपये वैनिटी वैन डिजाइन करने के लिए दी थी। चलिए हम आपको दिखाते हैं उस वैनिटी वैन की तस्वीरें जिसे दिलीप छाबड़िया ने कपिल के लिए डिजाइन की थी।