फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी में 100 से ज्यादा पकवान परोसेंगे कपिल शर्मा, सिर्फ खाने पर खर्च होंगे 15 लाख रुपए

Thu, 25 Oct 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि नया शुरू करने से पहले ही कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी कर लेंगे। कपिल की शादी को लेकर अब कुछ डिटेल सामने आने लगी हैं ।
 
विज्ञापन

2 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
एक ओर कपिल अपने नए शो की तैयारी कर रहे हैं वहीं उनका परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है । कपिल चाहते थे कि उनकी शादी नया शो लॉन्च होने के बाद ही हो । लेकिन दोस्तों का कहना है कि कपिल का परिवार जल्द ही शादी करने के मूड में है ।
विज्ञापन

3 of 7
ginni - फोटो : instagram
इस फैसले में गिन्नी का परिवार भी साथ है । कपिल ने गिन्नी से वादा किया था कि वो साल के अंत तक शादी कर लेंगे। उन्होंने अपनी फैमिली से भी यही कहा था लेकिन अपकमिंग शो के कारण उनका मूड चेंज हो गया। उन्होंने फैमिली से अगले साल तक रुकने के लिए कहा था ।

4 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
फिर गिन्नी के पिता की तबीयत खराब हो गई और परिवार को जल्दी शादी करने का फैसला लेना पड़ा । शादी जालंधर में होगी । शादी के लिए जालंधर का कबाना रिसॉर्ट बुक किया गया है । 2 दिन के लिए इस रिसॉर्ट को बुक कर लिया गया है। शादी लैविश तरीके से होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
kapil sharma - फोटो : instagram
यहां मेहंदी, संगीत, फेरे और छोटा सा रिसेप्शन भी होगा। शादी के रीति- रिवाज रात में होंगे। खबर है कि कपिल ने अपनी शादी के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार्स को न्योता दिया है । अब तक 150-200 लोगों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल की शादी में खाने पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे । शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह के फूड उपलब्ध होंगे। पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन शादी में परोसे जाएंगे। शादी के बाद कपिल और गिन्नी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉमेडियन कपिल शर्मा
रिसेप्शन अमृतसर में देने की प्लानिंग चल रही है । रिसेप्शन में करीबी दोस्त शामिल होंगे । इसके अलावा कपिल 14 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे । शादी का शेड्यूल काफी हेक्टिक होगा लेकिन अब कपिल का परिवार इसमें देर नहीं करना चाहता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें