फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा स्टेज पर हुए भावुक, शराब पीने की लत पर बोले- 'सिर्फ इस शख्स की वजह से.'

Thu, 21 Feb 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक साल से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद टेलीविजन पर लौटे हैं। शराब की लत की वजह से कपिल शर्मा पहले ही बहुत बड़ा नुकसान उठा चुके हैं। नशे की हालात में ही उनका सुनील ग्रोवर से झगड़ा हुआ था जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। इसी लत के चलते उनका शो बंद हो गया था। टीवी पर कमबैक करने के लिए कपिल ने अपनी इस लत को छोड़ा और एक बार फिर टीवी के सुपर स्टार बन गए। लेकिन कपिल की शराब की लत ऐसी ही नहीं छूटी, इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी जिसे कपिल खुद अपने मुंह से बताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
हाल ही में कपिल शर्मा चंडीगढ़ में हुए एंटी-ड्रग्स कैंपेन में पहुंचे थे। इस कैंपेन में कपिल के साथ संजय दत्त, श्रीश्री रविशंकर, बदशाह और गुरदास मान सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अपना अनुभव शेयर करते हुए कपिल स्टेज पर भावुक हो गए। कपिल ने बताया कि कैसे उन्होंने शराब की लत को छोड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
कपिल ने बताया, 'जब मैं शराब पीता था तो मेरी मां बहुत परेशान रहती थीं। अपनी इस लत की वजह से मैंने उन्हें टूटते हुए देखा है। उनको इस तरह परेशान देख मैंने फैसला किया कि इस लत से छुटकारा पाकर रहूंगा।' इस दौरान कपिल ने सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, कपिल एक साल से भी ज्यादा समय तक पूर्ण डिटॉक्सिफिकेशन प्रोग्राम के लिए बेंगलुरु में एक आयुर्वेदिक आश्रम में रहे थे, लेकिन उन्होंने कोर्स को अधूरा छोड़ दिया और फिर से पीना शुरू कर दिया। इसके बाद वो वापस आश्रम गए और पिछले साल सितंबर में लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma
बता दें, कपिल शर्मा ने बीते साल नशे में रहना शुरू कर दिया था। इस वजह वो डिप्रेशन में रहने लगे थे। उनके कई लोगों के साथ बदतमीजी करने की खबरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें