कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। डेब्यू के मुकाबले कपिल की दूसरी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन के कलेक्शन के बाद ही क्रिटिक्स ने 'फिरंगी' को फ्लॉप करार दिया था।
विज्ञापन
2 of 7
कपिल शर्मा
फिल्म के 7वें दिन 'फिरंगी' ने सिर्फ 1.70 करोड़ की कमाई। इससे फिल्म की एक हफ्ते की कमाई 10 करोड़ रुपए हो गई है। हाल ही में 'फिरंगी' के डायरेक्टर राजीव ढींगरा का बयान आया था कि फिल्म अच्छा कमा रही है। लेकिन ये बात सच नहीं है।
पढ़ें- आउट होने से पहले शिल्पा शिंदे ने खोला राज, वीडियो में बताया किस मकसद से बिग बॉस में आईं
विज्ञापन
3 of 7
कपिल शर्मा
फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। कपिल शर्मा इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने इस फिल्म पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं एक हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 10 करोड़ रुपए ही कमाए हैं।
पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
4 of 7
कपिल शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के फ्लॉप होने से कपिल फिर से डिप्रेशन में चले गए हैं। कपिल ने स्पॉन्सर्स से वादा किया था कि उनकी फिल्म सक्सेसफुल रहेगी। कपिल का कहना था कि 'फिरंगी' कम से कम 50 करोड़ रुपए तो कमा ही लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
कपिल शर्मा
कपिल ने सोचा भी नहीं था कि फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप होगी। सूत्रों की मानें तो कपिल किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। कपिल ने रिलीज के बाद भी कुछ प्रमोशनल एक्टिविटीज प्लान की थी। लेकिन कमाई को देखने के बाद उन्होंने सारे प्लान कैंसिल कर दिए।
विज्ञापन
6 of 7
फिरंगी
- फोटो : Zee music company
यहां तक कि कपिल एक न्यूज चैनल की असेम्बली का हिस्सा बनने वाले थे। इसके लिए चैनल की ओर से कपिल को फ्लाइट की टिकट से लेकर सारी सुविधाओं का अरेंजमेंट किया गया था। लेकिन ऐन मौके पर कपिल ने इवेंट कैंसिल कर दिया।
इसकी वजह से चैनल को काफी नुकसान हुआ। कपिल शर्मा लोगों से मिलना अवॉयड कर रहे हैं। वे बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं। कपिल के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स उन्हें संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।