फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार सेट पर क्यों बेहोश हो रहे कपिल शर्मा, खुल गया राज!

Thu, 20 Jul 2017 11:54 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा
जबसे सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा की जिंदगी से गए हैं, उनके साथ कुछ ना कुछ बुरा ही हो रहा है। पहले खबर थी कि सुनील ग्रोवर के जाने से शो की टीआरपी गिर रही है ‌इसलिए शो बंद हो जाएगा। शो को बचाने के लिए कपिल ने अपनी फीस आधी कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
इसके अलावा पिछले कई दिनों से कपिल शर्मा की तबीयत भी ठीक नहीं रह रही है। वो अक्सर सेट पर अचानक बेहोश हो जाते हैं। जिसके चलते शूटिंग कैंसिल करनी पड़ती है। ऐसा पिछले 2 महीनों में कई बार हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
arjun kapoor
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, एक बार कपिल सेट पर बेहोश हो गए और फिल्म 'मुबारका' की कास्ट के साथ उनका शूट कैंसिल करना पड़ा। कपिल शर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

4 of 6
jab harry met sejal
इससे पहले परेश रावल, फिर शाहरुख और इम्तियाज अली और अब मुबारका की कास्ट के साथ शूट कैंसिल हुई। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर 6.30 बजे पहुंच गए थे। 8 बजे शूट शुरू होना था। तभी कपिल बेहोश हो गए और उन्हें कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा
कहा जा रहा है कि वो अभी डॉक्टर की देखरेख में हैं। यहां हैरानी वाली बात ये है कि हॉस्पिटल की तरफ से बयान आया है कि कपिल शर्मा उनके पास इलाज करवाने के लिए पहुंचे ही नहीं। हॉस्पिटल के अनुसार, 'कपिल शर्मा के हॉस्पिटल में भर्ती होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
सूत्रों की मानें तो उसी रात कपिल शर्मा मीर रोड के पास स्थित के एक जनरल स्टूडियो से निकलते हुए देखे गए थे। कपिल शर्मा के बार-बार बेहोश होने का मामला उलझ सा गया है। ये एक मिस्‍ट्री है जिसका सॉल्व होना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें