फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की एक्स मैनेजर का ओपन लेटर, 'करीबियों और शराब ने तुम्हें ऐसा बना दिया'

Wed, 11 Apr 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कपिल शर्मा
इन दिनों कपिल शर्मा डिप्रेशन से गुजर रहे हैं । उनकी इस हालत का जिम्मेदार पिछले शो की क्रिएटिव मैनेजर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति को बताया जा रहा है । गिन्नी से पहले प्रीति कपिल की गर्लफ्रेंड भी थीं । कपिल के नए शो को भी दर्शकों ने अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा
कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा का कहना है कि कपिल की जिंदगी में गिन्नी के आ जाने से प्रीति काफी नाराज हैं, इसलिए वो कपिल को बर्बाद करने में लगी हैं। इसके चलते कपिल ने प्रीति, नीति और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने को लेकर केस भी दर्ज करवाया है ।
विज्ञापन

3 of 7
कपिल शर्मा
अब नीति ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए कपिल शर्मा के लिए एक ओपन लेटर लिखा है । इसमें उन्होंने कहा है कि हम तो कपिल की फिक्र करते हैं । कपिल की इस हालत के जिम्मेदार उनके आसपास के लोग ही हैं । 
 

 

4 of 7
कपिल शर्मा
उन्होंने लिखा, '4-5 दिनों से काफी लोग हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं हालांकि इन आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है। ये बात तुम अच्छे से जानते हो। तुमने कई बार हमें फोन और मैसज करके मदद मांग चुके हो । यहां तक कि पिछले महीने तुम हमारे घर पर भी आए थे ।'
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा
'मेरी फैमिली को तुम्हारी इस हालत को देख काफी दुख हुआ था। तुम घर वापस गए और किसी प्रेशर के कारण फिर से गायब हो गए। अब हमारे पास तुम्हारी मदद करने का कोई रास्ता नहीं बचा। मुझे पता है कि जो भी तुमने हमपर आरोप लगाए हैं वे शराब या आसपास मौजूद लोगों के बहकावे में लगाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा
नीति आगे लिखती हैं, 'हम आपकी बहुत फिक्र करते हैं । तुम्हारे तनाव के लिए हमें दोषी ठहराया जा रहा है । ये बात सिर्फ आपको पता है भइया कि हमने पिछले एक साल में तुम्हारी कितनी मदद करने की कोशिश की है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल शर्मा
'क्या तुम्हें याद भी हैं वे इल्जाम जो तुमने हमपर लगाए हैं । हमारी विनती है कि तुम सामने आओ। हम तुमसे मिलना चाहते हैं। हमें तुम पर भरोसा ह । अभी तुम कोई भी फैसला लेने की हालत में नहीं हो। तुम्हारे दोस्त तुम्हें गुमराह कर रहे हैं । तुम जब पिछले महीने हमसे मिले थे तो रोते हुए बोला था कि मैं फंस गया हूं । हम तुम्हें खुश देखना चाहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें