कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की हीरोइन इशिता दत्ता मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में चोरी चुपके शादी के बंधन में बंध गईं। मंगलवार शाम इशिता ने टीवी सीरियल 'रिश्तों के सौदागर- बाजीगर' में अपने को-स्टार वत्सल सेठ संग शादी की।
पढ़ें: दीपिका के लिए फिर उमड़ा कॉमेडियन कपिल का प्यार, 'पद्मावती' पर रखी अपनी बात
विज्ञापन
2 of 5
Firangi
इशिता दत्ता की शादी के समारोह को काफी निजी रखा गया। जिसमें परिवार और बॉलीवुड के करीबी लोगों को ही बुलाया गया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि फिल्म 'फिरंगी' में उनके कपिल शर्मा यहां नहीं पहुंचे। कपिल के नहीं पहुंचने की कोई वजह पता नहीं चली लेकिन माना जा रहा है कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में भी व्यस्त हैं जिसकी वजह से वह शादी में नहीं जा सके।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : self
पहले 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये 1 दिसंबर को रिलीज होगी। रिलीज डेट में बदलाव की वजह से संभव है कपिल शादी में ना पहुंच पाएं हो। कपिल खुद भले नहीं पहुंच पाएं लेकिन उन्होंने ट्विटर पर इस नई नवेली जोड़ी को शादी की बधाई दी।
Congratulations.Wish u both a very happy married life. Lots of love n best wishes. Stay happy always. https://t.co/Za4pb4nIi9— KAPIL (@KapilSharmaK9) November 29, 2017
4 of 5
tanushree dutta
- फोटो : tanushree dutta
इशिता दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता की बहन हैं। शादी मेंउनकी बहन भी नहीं पहुंची। तनुश्री दत्ता पिछले 7 सालों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वो 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आईं थी। फिल्मों के फ्लॉप होने पर तनुश्री इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वो डिप्रेशन में चली गईं थी। तनुश्री हिमालय परिक्रमा पर भी गईं जहां उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। उसके बाद वो कैलाश मानसरोवर और लद्दाख भी गईं। इशिता दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बहन तनुश्री फिलहाल यूएस में हैं, जहां वो योगा सिखाती हैं।
इशिता ने भले ही मीडिया में अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की हो, लेकिन फिल्म 'दृश्यम' में उनके पिता बने अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। वहीं वत्सल सेठ के साथ अज देवगन ने फिल्म 'टारजन द वंडर कार' में काम किया है।