फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' फ्लॉप होते ही कॉमेडी किंग कपिल इतने टेंशन में आए, 20 साल घटा ली उम्र

Thu, 01 Feb 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। उनकी फिल्म 'फिरंगी' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन इस बार कपिल कुछ अलग अंदाज मे नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खबर है कि कपिल ने अपना यह लुक एक मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए बदला है। इससे पहले कपिल सोनी टीवी पर आने वाले अपने नए शो के बारे में मीडिया से बातचीत कर चुके हैं। कपिल ने यह फोटोशूट ग्रेट मैगजीन के लिए करवाया है। कपिल इस फोटोशूट के लिए कई अलग अलग लुक में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
इस बदले अंदाज के बारे में कपिल का कहना है कि जैसे आप कपड़े पहनते हैं आपके अंदर वैसा ही एटीट्यूड आ जाता है। कपिल की मानें तो शेरवानी से लेकर जैकेट तक आपका व्यवहार दर्शाता है। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई की खबरें आईं थी। सुनील ग्रोवर से लड़ाई को लेकर कपिल शर्मा सुर्खियों में रहे थे। इतना ही नहीं कपिल से झगड़े के बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने उनके शो को अलविदा कह दिया था और इससे कपिल को काफी नुकसान भी हुआ था। हालांकि कपिल अब एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें