फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने AAP छोड़ने को लेकर ली कुमार विश्वास की चुटकी, मिला मजेदार जवाब

Thu, 19 Sep 2019 08:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kumar vishwas - फोटो : social media
'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के अलावा खेल और राजनीति जगत की हस्तियां भी आती हैं । आने वाले शो में कवि कुमार विश्वास, पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी पहुंचेंगे । जिनके साथ मिलकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दर्शकों को खूब हंसाएंगे । हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है । इसमें कपिल ने कुमार विश्वास की चुटकी लेते हुए एक मजेदार सवाल पूछ लिया । 
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma show - फोटो : social media
दरअसल, कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है । इसी को लेकर कपिल पूछते हैं, 'आप जब पिछली बार आए थे तो आप 'आप' थे लेकिन अब 'आप' हम कैसे हो गए, मेरा कहने का मतलब है कि सर राजनीति रास नहीं आई आपको ।' कुमार विश्वास भी हाजिर जवाब हैं । वो भी कपिल कपिल के सवाल का मजेदार तरीके से जवाब देते हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
kumar vishwas - फोटो : social media
कुमार विश्वास कहते हैं, 'ऐसा नहीं है, ये केवल हॉलीवुड की फिल्मों में होता है कि 'झाडू' लगाकर आदमी उड़ता है ।' कुमार विश्वास का जवाब सुनकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते हैं । शो का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' हर बार अपने कंटेंट और स्टोरी से धमाल मचाता है । 
 

4 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
हाल ही में खबर आई थी कि सुनील ग्रोवर फिर से इस शो में वापसी कर सकते हैं । दरअसल, सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया था । इसमें लिखा था- सब कुछ आने वाला है। कुछ भी नहीं रहने वाला है। तो बस आभार। यही कुंजी है, और हां खूब हंसो और बाकी मेरे हस्बैंड मुझको... । इसी के बाद से फैंस को लगा था कि सुनील शो में वापसी करेंगे । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil grover - फोटो : social media
बाद में इस अफवाह पर सुनील का बयान भी आया । उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं क्योंकि मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी संकेत नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट पर ऐसी कुछ बात कही थी। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें