फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सास के पैर छूते हैं निक या किस करते हैं', कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब

Fri, 04 Oct 2019 12:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है । हाल ही में प्रियंका कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं । यहां कपिल ने प्रियंका के साथ जमकर मस्ती की। कपिल के मजेदार सवाल सुनकर दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए । 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media
दरअसल, कपिल ने प्रियंका से निक को लेकर सवाल पूछे । कपिल कहते हैं, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं ।' इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं । फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच में । बेचारा गले लगाता है मम्मी को ।'
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ऑडियंस में बैठ कपिल का शो एंजॉय कर रही थीं । मधु चोपड़ा भी प्रियंका के जवाब से सहमत होती हैं और हंसने लगती हैं । बता दें कि इस फिल्म का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और शोनाली बोस सहित कई कलाकार भी पहुंचे थे। 
 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
'द स्काई इज पिंक' देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलते देख प्रियंका एक सहयोगी कलाकार से गले मिलने के बाद रोने लगीं थीं । टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने बताया कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के बारे में प्रियंका ने कहा था कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ऐश्वर्या से प्रियंका चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड को बनाया पति, अनुष्का की मोहब्बत 'विराट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें