फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के आगे सभी रहे फीके वहीं दीपिका ने डांस से मचाया धमाल, देखें कपिल के रिसेप्शन का पूरा एलबम

Tue, 25 Dec 2018 11:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : instagram
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद दूसरा रिसेप्शन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए दी। रिसेप्शन पार्टी मुंबई के जुहू स्थित जेडब्यू मैरियट (JW Marriott) होटल में हुई। इस दौरान ना केवल मनोरंजन जगत बल्कि खेल जगत की भी कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। आगे की स्लाइड में देखिए कपिल के रिसेप्शन पार्टी का पूरा एलबम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
rekha - फोटो : instagram
कपिल की रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस रेखा ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। रेखा ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। कपिल और रेखा का रिश्ता बेहद खास है। बता दें कि इससे पहले रेखा को अपने टीवी शो में बुलाने के लिए कपिल खुद उनके घर भी गए थे।
विज्ञापन

3 of 15
deepika, ranveer - फोटो : instagram
कपिल के इस रिसेप्शन में जिस कपल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे रणवीर और दीपिका। दीपिका और रणवीर ने पार्टी में खूब धमाल मचाया। इससे पहले कपिल शर्मा अपने शो में कई बार दीपिका से अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं। कपिल की फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका हैं। ऐसे में जब कपिल ने अपनी शादी में इस कपल को इनवाइट किया तो दोनों मना नहीं कर पाए।

4 of 15
dharmendra - फोटो : instagram
सुपरस्टार धर्मेंद्र कपिल को बधाई देने पहुंचे। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में धर्मेंद्र ही पहले गेस्ट बनकर आए थे। वहीं कपिल और गिन्नी की बात करें तो कपिल ने ब्लैक सूट पहन रखा था तो गिन्नी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। 
विज्ञापन

5 of 15
kapil sharma reception - फोटो : instagram
धर्मेंद्र ही नहीं रिसेप्शन में जीतेंद्र भी पहुंचे। दोनों ने साथ में मीडिया को पोज दिए। जीतेंद्र और धर्मेंद्र की इस जोड़ी को देख गुजरे जमाने की याद आ गई।
विज्ञापन

6 of 15
kapil sharma reception - फोटो : instagram
एक्ट्रेस अमीषा पटेल व्हाइट कलर की ड्रेस में कपिल शर्मा के रिसेप्शन में देखी गईं। अमीषा पटेल की फिल्म भैयाजी सुपरहिट हाल ही में रिलीज हुई हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
विज्ञापन

7 of 15
saina nehwal - फोटो : twitter
बॉलीवुड सितारों के बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। वह व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। बता दें कि साइना हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं।

8 of 15
sohail khan, saleem khan - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में सोहेल खान पिता सलीम खान के साथ पहुंचे। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

9 of 15
kriti senon - फोटो : instagram
अगले दिन कपिल शर्मा ने 13 दिसंबर को गिन्नी के साथ सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज भी किया। जिसके बाद 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। 

10 of 15
mika singh - फोटो : instagram
कपिल की शादी और रिसेप्शन में टीवी जगत से भी कई सितारे पहुंचे थे। रिसेप्शन पर गिन्नी और कपिल ने केक भी काटा था। शादी की पार्टियों से फ्री होने के बाद कपिल अपना नया शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 शुरू करेंगे । 

11 of 15
gulshan grover - फोटो : instagram
इससे पहले कपिल की शादी में भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे थे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे । 

12 of 15
anil kapoor - फोटो : instagram
कपिल के रिसेप्शन में शाहरुख, सलमान तो नहीं पहुंचे लेकिन कई बड़े सितारों ने उनकी कमी को बखूबी पूरा किया। अनिल कपूर अपने झक्कास अंदाज में देखे गए।

13 of 15
karan johar, kartik aryan - फोटो : instagram
गॉसिप के गलियारों में कहा जाता है कि करण जौहर के बगैर बॉलीवुड की कोई पार्टी पूरी नहीं होती। ऐसे में भला कपिल के रिसेप्शन में करण जौहर कैसे पीछे रह जाते। करण जौहर और एक्टर कार्तिक आर्यन साथ में देखे गए।

14 of 15
honey singh - फोटो : instagram
रैप सिंगर हनी सिंह भी इस मौके पर नजर आए। हनी सिंह का लुक पहले से काफी बदल गया है। हाल ही में उनका एक गाना भी सामने आया है।
विज्ञापन

15 of 15
johnny lever - फोटो : instagram
कॉमेडी के दिग्गज एक्टर जॉनी लीवर भी कपिल शर्मा के रिसेप्शन में पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें