फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की आनंद कारज सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, घूंघट डाल गिन्नी ने लिए फेरे

Fri, 14 Dec 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को जालंधर में शादी कर ली। इस शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। अब कपिल और गिन्नी की आनंद कारज सेरेमनी की भी तस्वीरें सामने आ गई हैं। गुरुद्वारे में कपिल और गिन्नी ने सात फेरे लिए । आनंद कारज की तस्वीर को कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। 
विज्ञापन

2 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
इस सेरेमनी में कपिल ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी । पिंक कलर की पगड़ी के साथ हाथ में तलवार लिए नजर आए । वहीं गिन्नी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । आनंद कारज सेरेमनी के दौरान गिन्नी घूंघट में नजर आईं ।
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
आनंद कारज के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं । बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई। शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए । 

4 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं । शाम को हई पार्टी में कपिल हरे कलर की शेरवानी पहने नजर आए । वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी ।

विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
शादी में टीवी की कई हस्तियां पहुंचीं । इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे थे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma - फोटो : instagram
बता दें कि शादी के फंक्शन कपिल के घर में माता के जागरण से शुरू हुए थे । इसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें