फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Curfew India: Kapil sharma बेटी को गोद में लेकर बालकनी में दिखे कपिल शर्मा, घंटी बजाकर कोरोना योद्धाओं को किया सलाम

Mon, 23 Mar 2020 01:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जनता कर्फ्यू: कपिल शर्मा - फोटो : social media
कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए रविवार को देशभर में जनता कर्फ्यू रहा। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर शाम पांच बजे लोगों ने कोरोना के योद्धाओं को शुक्रिया कहने के लिए ताली और थाली बजाई। आम ही नहीं खास लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस बीच मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपने घर की बालकनी में आए। खास बात ये थी कि कपिल अकेले नहीं थे बल्कि उनकी बेटी अनायरा भी उनके साथ थीं। उन्होंने बेटी को गोद में लिया हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जनता कर्फ्यू: कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। सभी तालियां बज रहे हैं। थोड़ी देर में कपिल अपनी बेटी अनायरा को गोद में लेकर बालकनी में आए। उन्होंने एक घंटी ले रखी थी और बेटी का हाथ पकड़कर घंटी बजा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
जनता कर्फ्यू: कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल ने अपने फ्लैट की बालकनी से ड्रम भी बजाया। उनके साथ गायक मीका सिंह भी थे। मीका और कपिल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। कपिल के पड़ोसी भी उनका ये शो देखने के लिए काफी उत्सुक थे। मीका जैसे ही कहते हैं कि कपिल शर्मा अब ड्रम बजाएंगे तो सभी उन्हें चीयर करने लग जाते हैं। 

4 of 5
जनता कर्फ्यू: कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों को सलाम।' बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से करीब हफ्ते भर पहले ही कपिल के शो की शूटिंग भी रोक दी गई थी। शो का बैकअप तीन-चार एपिसोड का ही होता है। ऐसे में अनुमान है पुराने एपिसोड ही टेलीकास्ट होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनता कर्फ्यू: कपिल शर्मा - फोटो : social media
इससे पहले कपिल शर्मा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने मास्क लगा रखा है। कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'सावधानी में ही सुरक्षा है।' साथ ही कपिल ने हाथ ना मिलाने की भी गुजारिश की। एक अन्य तस्वीर में कपिल हाथ जोड़कर नमस्ते करते नजर आए। 

बॉलीवुड ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, मलाइका-अर्जुन ने भी एक साथ बजाई ताली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें