कॉमेडियन कपिल शर्मा जब डिप्रेशन के चलते इंडस्ट्री से एक साल तक दूर रहे तो आलोचकों ने कहना शुरू कर दिया था कि कपिल शर्मा का दौर बीत गया, लेकिन कपिल को ये मंजूर नहीं था। कपिल एक बार फिर टीवी पर वापस लौटे और एक महीने में ही टॉप पर पहुंचकर ये साबित कर दिया कि असंभव कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी तारीफ की। जानिए, इसके पीछे की 5 वजहें।
सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद जब सभी लोगों ने कपिल का साथ देने से मना करा दिया तो उनका सहारा बनकर सामने आए सलमान खान। सलमान खान ने ही कपिल पर विश्वास करते हुए उसके शो पर पैसा लगाया। कपिल का शो इस बार पहले से भी ज्यादा हिट और लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
कपिल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी की है। वहीं शादी के बाद कपिल की जिंदगी में पॉजीटिव बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कपिल ने अपना खोया हुआ विश्वास पाया है। इसके साथ ही वह एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोनी टीवी
रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर कपिल का शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है। कपिल के शो ने लंबे समय से टीआरपी के चार्ट में पहले स्थान पर रहने वाले शो नागिन को पीछे छोड़ दिया है। कपिल का शो दर्शकों को भी बहुत पसंद आ रहा है।
4 of 5
kapil sharma and salman khan
कपिल का शो शुरु होने से पहले खुद सलमान ने सुनील ग्रोवर को शो में लाने की बात कही थी, लेकिन पुरानी दुश्मनी के चलते सुनील ने कपिल के साथ आने की बजाय अपना शो लांच किया। लेकिन अब सुनने में आ रहा है, सुनील ग्रोवर खुद कपिल के साथ जुड़ना चाहते हैं। इसके संकेत सुनील ने कपिल के मां के जन्मदिन पर दिए थे।
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी कपिल का तारीफ की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, जब कपिल शर्मा किसी के सेंस ऑफ ह्यूमर की प्रशंसा करें तो यह उस व्यक्ति को खुश करता है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं।