फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, शाहरुख और रणवीर सहित इन सितारों ने मांगी दुआ

Sat, 24 Oct 2020 12:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, कपिल देव और रणवीर सिंह - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। जैसी ही इस बात की खबर लोगों तक पहुंची, प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। पूरे देश से लोग कपिल देव के लिए दुआएं मांगने लगे। इस बीच बॉलीवुड सितारों ने कपिल देव को लेकर क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : फाइल
शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'पाजी, जल्दी ठीक हो जाओ। आप जैसे बैटिंग और बॉलिंग में तेज रहे हैं, उसी गति से ठीक हो जाइए। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर।'

विज्ञापन

3 of 7
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर रितेश देशमुख भी बहुत परेशान हो गए। उन्होंने ट्वीट किया, 'कपिल देव जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ सर।'

4 of 7
राहुल देव - फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
राहुल देव ने ट्वीट किया, 'जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी। आप बड़े दिल के इंसान हैं। एक दिल का दौरा आपको झुका नहीं सकता। आपके जल्द सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

विज्ञापन

5 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : फाइल
अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, 'कपिल देव शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक हैं। मेरे मुख्य व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।' 

विज्ञापन

6 of 7
सोफी चौधरी - फोटो : फाइल
सोफी चौधरी ने लिखा, 'कपिल देव जी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ही सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना करती हूं। प्रेम और प्रार्थनाएं सर।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल देव - फोटो : ट्विटर @BCCI
गौरतलब है कि कपिल देव की हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कपिल देव ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया कहा है। 

गुमनाम राइटर, सेक्सी बीवी और बिटिया आठ साल की, माधवन की इस कहानी में हुई दमदार एंट्री





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें