बेबी डॉल, देसी लुक, सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना जैसे गानों से मशहूर हुईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की कोरोना वायरस (Coronavirus) से ग्रसित होने की खबर के बाद उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों पर वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है। कनिका की इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। आइए जानते हैं इन मशहूर हस्तियों के नाम।