बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से ही हर जगह हड़कंप सा मच गया है। वह हाल ही में लंदन से लौटी थीं, इसके बाद वह लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में पहुंचीं। यहां देश की मशहूर हस्तियां भी शामिल थीं। ऐसे में पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के संक्रमित होने का डर बना हुए हैं। इस बीच कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।